सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अवैध तरीके ‌से मिट्टी खनन के आरोप में जेसीबी जब्त

 

 एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव में ग्राम समाज की भीटे की भूमि से मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गिरप्त मे लिया है। जानकारी के अनुसार सेठवल गांव में भीटे की भूमि से बुधवार को मिट्टी निकाल कर बेची जा रही थी। ग्रामीणों ने रात में इसकी सूचना उपजिलाधिकारी एसडीएम सदर को दी। एसडीएम के निर्देश पर थाने से पहुंची पुलिस ने जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है। एसआई नवल किशोर ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। सा‌थ ही खनन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं