सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh : शराब माफिया पर कार्रवाई, 74.48 लाख की संपत्ति कुर्क

माहुल में जहरीली शराब कांड में 15 की हुई थी मौत

आजमगढ़। बीते कुछ दिन पूर्व जिले के माहुल में जहरीली शराब पीने की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापेमारी कर अवैध शराब व उपकरण बरामद किया था। अब डीएम ने आरोपियों की 74.48 लाख की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है।  

  माहुल जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल सगे भाइयों की रूपईपुर गांव में बनी 74.48 लाख की तीन आलीशान कोठियां जिसमें अवैध शराब फैक्ट्री वाली कोठी भी शामिल है कुर्क की जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका मूल्यांकन भी किया जा चुका है। इसे कुर्क करने की कार्रवाई कभी भी की जा सकती है। नगर पंचायत माहुल स्थित देशी शराब की दुकान से जहरीली शराब की बिक्री की गई थी। जिसे पीने के बाद 15 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने रूपईपुर गांव में दवा कंपनी के नाम पर संचालित की जा रही शराब फैक्ट्री को पकड़ा था। इस फैक्ट्री का संचालन मो. फहीम व उसके भाइयों द्वारा किया जा रहा था। फहीम व देसी शराब की दुकान के मालिक रंगेश यादव की निशानदेही पर भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए थे। रूपईपुर स्थित तीन कोठियों की कीमत 74.48 लाख आंकी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इन संपत्तियों का मूल्यांकन किया गया है। इसके बाद डीएम ने गैंगेस्टर के तहत उक्त संपत्तियों को एक सप्ताह के अंदर कुर्क करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही तहसीलदार फूलपुर को इसका रिसीवर बनाया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं