सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बुलडोजर हो रहे रिपेयर, दस के बाद लगेगा काम पर: निरहुआ

निरहुआ ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया रोड-शो 

आजमगढ़। जिले में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्र‌त्याशियों के समर्थन में ‌भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जगह-जगह रोड-शो किया। इस दौरान उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। बोला कि बाबा का बुलडोर ‌रिपेयर हो रहा, दस के बाद काम पर लग जाएगा। अखिलेश यादव सपने देखना बंद करें। बाबा का बुलडोजर रिपेयर हो रहा है। दस मार्च को फिर बुलडोजर लेकर आ रहे हैं। प्रदेश में माफियाओं का नहीं बल्कि कानून का राज चलेगा। आज जो लोग सपा की सरकार बनने का सपना देख रहे हैं, उनके सपनों पर 10 मार्च को पानी फिर जाएगा और एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
   जिले में चुनावी जनसभा और भाजपा  प्रत्य‌ाशियों के पक्ष में रोड शो करने पहुंचे भोजपुरी सुपर-स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। निरहुआ ने कहा कि इस बार भी लोगों में काफी जोश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल देखते हुए लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे। भोजपुरी सुपर स्टार ने भोजपुरी गाना ‘मेरे मोदी जी के जैसा पीएम नहीं, मेरे योगी जी के जैसा सीएम नहीं, योगी बाबा लेकर चले बुलडोजर इनके गुंडों से डरते डीएम नहीं, मेरे योगी के जैसा सीएम नहीं’ गाना भी गाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जिस तरह की राजनीति करते हैं अब उस तरह की राजनीति नहीं रही। अब उनके लिए कुछ बचा नहीं है। भारत में राष्ट्रवाद, देशहित व जो जनता के हित की बात करेगा वहीं अब देश व प्रदेश पर राज करेगा। यूक्रेन में जिस तरह से पाकिस्तानी बच्चे भी भारत का तिरंगा लपेटकर बाहर निकल रहे हैं, उससे विश्व में भारत की साख को समझा जा सकता है। जिस तरह से अखिलेश यादव कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मरने की कामना कर रहे थे उससे उनकी मानसिकता को समझा जा सकता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं