सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शहर कोतवाली के पास बीच सड़क पर युवतियों ने मचाया हंगामा

वायरल वीडियो से सक्रिय हुई पुलिस, जांच में जुटी 

आजमगढ़। शहर के व्यस्त इलाके में कुछ युवतियों का हंगामा करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में तीन युवतियां एक युवक को गालियां देते  हुए उससे मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। युवक वीडियो बनाने के साथ ही किसी संबंध का सबूत देने की बात कह रहा है। शहर कोतवाली से कुछ दूर के इस वीडियो की जांच में पुलिस जुटी है।  वायरल वीडियो शहर कोतवाली से महज कुछ ही दूर स्थित बड़ादेव मंदिर के नजदीक का बताया जा रहा है। वीडियो में स्कूटी सवार तीन लड़कियां अचानक से अपनी स्कूटी से उतर उग्र हो जाती हैं और एक युवक को गालियां देते हुए उस पर हमला कर देती हैं। वहीं युवक बार-बार न किसी संबंध को उजागर करने की बात कहता जा रहा है। वीडियो में मौके पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है। वहीं कोतवाली से कुछ दूर की इस घटना की खबर पुलिस को भी नहीं है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई है, और वह जांच में जुटी है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 



सर्वाधिक पढ़ीं गईं