सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: ब्राह्मणों ने समाज को जोड़ने के साथ दिखाई है ‌नई दिशाः कुंदन


कुंदन राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अनिल बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया स्वागत
आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक बृहस्पतिवार को गुरूघाट (लालडिग्गी) स्थित बड़ा गणेश मंदिर में हुई। इस दौरान राष्ट्रीय समिति द्वारा समाजसेवी सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन को राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं अनिल कुमार पांडेय को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर माला पहनाकर स्वागत किया।  जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जयप्रकाश पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष चद्र तिवारी कुंदन और अनिल कुमार पांडेय के मनोयन पर हर्ष व्यक्त किया। कहा कि दोनों पदाधिक‌ारियों के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। साथ ही दोनों मिलकर ब्राह्मण समाज के उत्थान में रचनात्मक कार्य करेंगे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि ब्राह्मण जाति नही धर्म है। ब्राह्मणों ने सदैव समाज को जोड़ने व नई दिशा दिखाने का काम किया है। उसने सदैव विश्व के सुख व शांति की कल्पना की, किन्तु वर्तमान जातिवादी माहौल में ब्राह्मणों को हासिये पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे हमारा संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहाकि हमारे संगठन द्वारा ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए सघन अभियान चलाया जायेगा। आगे उन्होने कहाकि ब्राह्मण समाज उन्ही को समर्थन देगा, जो ब्राह्मण हित व उत्थान के लिए कार्य करेंगे। संचालन समाजसेवी संजय कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर अशोक कुमार तिवारी,  बंशीधर पाठक, सौरभ उपाध्याय, अच्युतानन्द त्रिपाठी, मनोज पांडेय, हरिगोविन्द तिवारी, सूरज पांडेय, सुनील पाठक, रामनरायन पाठक, संजय पांडेय, श्याम नरायन पाठक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं