सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

10 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, हिस्ट्रीशीटर केसी राय पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

कोर्ट के आदेश पर आलीशान भवन प्रशासन ने लिया कब्जे में गैंगस्टर एक्ट समेत 16 से अधिक मुकदमे दर्ज आजमगढ़। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रविवार को पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर, भूमाफिया व गैंगस्टर कृष्णचन्द्र राय उर्फ केसी राय की करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अचल संपत्ति कुर्क कर ली। ग्राम कोडर अजमतपुर स्थित उसके आलीशान भवन को नियमानुसार डुगडुगी पिटवाकर प्रशासनिक कब्जे में लिया गया।  पुलिस के अनुसार विवेचना में सामने आया कि वर्ष 2012 में खरीदी गई भूमि और उस पर बना भवन फर्जी खतौनी, जमीन की ठगी व अन्य संगठित अपराधों से अर्जित धन से तैयार किया गया था। यह भवन गैंग के सदस्यों के जमावड़े और आपराधिक गतिविधियों की योजना बनाने का केंद्र भी बना हुआ था। राजस्व व लोक निर्माण विभाग के मूल्यांकन में इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बीएनएसएस की धारा 107 के तहत संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया और तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त किया। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई पूरी की। केसी राय फिलहाल जेल म...

गोतस्कर मुठभेड़ में घायल, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद

50 हजार का इनामी है घायल बदमाश

दो बदमाश फरार, तलाश में जुटी पुलिस


आजमगढ़। रानी की सराय थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर और गोतस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हैदर अली मंसूरी व अन्य पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन पशु तस्कर मोटरसाइकिल से सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। सूचना पर पुलिस टीम छैला इनार तिराहे पर पहुंचकर चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों द्वारा फायरिंग जारी रखने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी सरसों के खेत का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश की पहचान नसीम उर्फ लम्बू (40) पुत्र दिलशेर, निवासी ग्राम कोटिला, थाना रानी की सराय के रूप में हुई। उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी रानी की सराय भेजा गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद किया है। फरार आरोपी में कोटिला निवासी वसीम पुत्र दिलशेर, भुटेली उर्फ करिया पुत्र इल्ताफ शामिल हैं पूछताछ में घायल आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ आजमगढ़ और आसपास के जिलों में चोरी व पशु तस्करी की कई घटनाओं में शामिल रहा है और घटना के दिन भी इसी इरादे से घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रानी की सराय में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ गोवध, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न थानों में 16 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हैदर अली मंसूरी, उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, हेड कांस्टेबल दुर्गेश पाल, कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव, सुनील कुमार और अरविंद यादव शामिल रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं