सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

संदिग्ध हाल में तालाब में मिला युवक का शव

मछली पालन के तालाब की करता था रखवाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के बखरिया ग्राम पंचायत में रविवार सुबह मछली पालन के तालाब में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बखरिया गांव निवासी पवन गिरी (32) पुत्र प्रेम गिरी मछली पालन के तालाब की रखवाली करता था। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित तालाब में उसका शव पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया युवक की मौत तालाब में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पवन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। बताया गया कि उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। युवक की मौत से परि...

विद्यालय के बगल शराब की दुकान से भड़के ग्रामीण

समाधान दिवस में भी नहीं सुनी फरियाद

स्कूल के पास शराब की दुकान हटाने को सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन


निजामाबाद। तहबरपुर गांव में विद्यालय के ठीक बगल शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में शनिवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के पास शराब की दुकान होने से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। नशे में रहने वाले लोग विद्यालय के आसपास घूमते रहते हैं और छात्राओं को आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान विद्यालय के समीप होने से अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। कई बार समस्या को लेकर आवाज उठाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी मांग को लेकर शनिवार को तहबरपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीण निजामाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र देना चाहा, लेकिन उनकी शिकायत तहसील स्तर पर नहीं ली गई और जिला मुख्यालय जाकर फरियाद करने के लिए कहा गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि जब समाधान दिवस में भी उनकी शिकायत नहीं सुनी जाएगी तो ऐसे आयोजनों का औचित्य क्या रह जाता है। उन्होंने विद्यालय के पास से शराब की दुकान हटाने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद ग्रामीण अपना प्रार्थना पत्र लेकर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। प्रदर्शन में सरोज, शिखर यादव, नीतीश, शिवम, आशाराम, दुलार, अनिल कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं