खास खबर
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
शिक्षकों की आत्मा में बसता है शिक्षक मसीहा पंचानन का नाम : बृजेश राय
पंचानन के त्याग का ऋणी है शिक्षक समाज : विजय सिंह
19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह में शिक्षकों ने संघर्षों और योगदान को किया याद
आजमगढ़। शिक्षकों को परतंत्रता की जिंदगी से आजाद कराकर उन्हें शून्य से शिखर तक पहुंचाने में शिक्षक मसीहा स्वर्गीय पंचानन राय के संघर्षों का अहम योगदान रहा। यही वजह है कि आज भी हर शिक्षक की आत्मा में उनका नाम बसता है। यह बातें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने शनिवार को हरिऔध नगर में आयोजित स्वर्गीय पंचानन राय की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब प्रबंधकों द्वारा शिक्षकों का खुलेआम शोषण किया जाता था और शिक्षक खुद को असहाय महसूस करते थे। उस दौर में पंचानन राय ने शिक्षकों के बीच जागरूकता पैदा की और संगठन के नेतृत्व में संघर्ष कर उन्हें ऐसी उपलब्धियां दिलाईं, जिनकी उस समय शिक्षक कल्पना भी नहीं कर सकते थे। शिक्षकों को मिली शून्य से शिखर तक की उपलब्धियां उनके संघर्षों की देन हैं। शिक्षक हित में आजीवन संघर्ष करने वाले पंचानन राय का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए चट्टान की तरह अडिग रहकर संघर्ष करने वाले पंचानन राय की स्मृतियां आज भी शिक्षक संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके संघर्षों से अर्जित उपलब्धियों की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के आरंभ में शिक्षकों ने स्वर्गीय पंचानन राय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान इंद्रासन सिंह, मंडल अध्यक्ष कमलेश राय, प्रभाकर राय, अवधेश त्रिपाठी, ध्रुव मित्र शास्त्री, मन्नू यादव, परशुराम यादव, सर्वेश्वर पांडेय, अनिल राय, हृषिकेश मिश्र, प्रदीप यादव, दीपक यादव, अनुपम पांडेय, रविंद्र राय, सुनील यादव, केसरी राय, अजय राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपने प्रिय नेता को नमन किया।
पंचानन राय की सुपुत्री श्रीमती विनीता राय एवं अमिताभ सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश राय ने की, जबकि संचालन विजय सिंह ने किया।
सर्वाधिक पढ़ीं गईं
Azamgarh: पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात कालेजों के मैनेजर शिक्षा माफिया घोषित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Video : जहानागंज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पार्टी विशेष का झंडा लिए नारा लगाते वीडियो वायरल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
