सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

13 साल से लापता बेटे के नाम पर छह लाख की ठगी की कोशिश, चार गिरफ्तार

लापता लोगों के परिवारों की तलाश कर बनाते थे निशाना यूपी डेस्क। 13 साल से लापता बेटे के लौटने की उम्मीद में एक परिवार ठगों के जाल में फंस गया। साधु का वेश धारण कर पहुंचे आरोपियों ने खुद को लापता युवक बताकर परिवार का भरोसा जीता। शरीर पर बताए जा रहे निशान दिखाकर पहचान पुख्ता करने का प्रयास किया और बाद में गुरु की दक्षिणा व भंडारे के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर परिवार में बीमारी और बर्बादी का डर दिखाया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि रामसूरत साहनी के साले का पुत्र करीब 13 साल पहले लापता हो गया था। नाग पंचमी के दौरान मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरझर पहुंचे दो आरोपियों ने परिवार से संपर्क किया। उन्होंने खुद को लापता युवक बताया और बातचीत के दौरान रिश्तेदारों से जुड़ी जानकारी जुटाकर परिवार का विश्वास हासिल किया। इसके बाद परिवार को विंध्याचल बुलाया गया। वहां कथित युवक ने शरीर पर मौजूद निशान दिखाकर खुद को लापता बेटे के रूप में साबित करने की कोशिश की। हालांकि, गुरु की आज्ञा का हवाला...

चोरी का आरोप लगा मजदूर को कालिख पोती, पेड़ से बांधा

गौशाला में घसीटकर ले जाने और पीटने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा


लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव में मजदूरी मांगने गए एक मजदूर को गौशाला में ले जाकर पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को शांति भंग के आरोप में जेल भेजा गया है।

महुला गांव निवासी मिथिलेश पुत्र जगन्नाथ गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रवि राय की गौशाला में 7500 रुपये मासिक पर पशुओं की देखभाल करता था। एक माह काम करने के बाद पांच सितंबर को वह मजदूरी मांगने रवि राय के घर गया था। आरोप है कि वहां उसे गाली देकर भगा दिया गया। पीड़ित के अनुसार, छह सितंबर की शाम करीब छह बजे रवि राय अपनी पत्नी के साथ  उसके घर पहुंचे और उसे घसीटते हुए गौशाला ले गए। आरोप है कि वहां उसके मुंह पर कालिख पोतकर पेड़ से बांध दिया गया। इसके बाद चोरी का आरोप लगाते हुए रवि राय, संदीप राय और मंजू देवी ने उसके साथ मारपीट की और जबरन गौशाला में काम करने का दबाव बनाया। थानाध्यक्ष रौनापार सुनील कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रवि राय को शांति भंग के आरोप में जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं