सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

शादी का झांसा देकर किशोरी को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, चार माह बाद बरामद

अतरौलिया बस स्टैंड से पुलिस ने किशोरी को  बरामद किया

मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराएं बढ़ीं

पवई थाना क्षेत्र से करीब चार महीने पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने मंगलवार को अतरौलिया बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के आरोप में सुल्तानपुर निवासी 24 वर्षीय राजमणि शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी का चालान न्यायालय के लिए कर दिया।

पुलिस के अनुसार, किशोरी नौ अप्रैल 2026 को घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली थी। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद 13 अप्रैल को परिजनों ने पवई थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 87 और 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। मंगलवार को सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक लालबहादुर बिंद पुलिस टीम के साथ अतरौलिया बस स्टैंड पहुंचे। यहां किशोरी को सकुशल बरामद करने के साथ उसके साथ मौजूद राजमणि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, जांच में आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने की बात सामने आई है। इसके बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं