सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

अस्पताल के बाहर पेड़ पर दिखा विशाल अजगर, देखकर सहमे लोग

करीब 12 फीट लंबे अजगर के पेड़ पर रेंगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल आजमगढ़। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जगह-जगह जलभराव के बीच अब जंगली जीवों के रिहायशी इलाकों की ओर आने से लोगों में दहशत बढ़ने लगी है। बाराबंकी मुख्यालय से सटे माती क्षेत्र में विजयलक्ष्मी अस्पताल के पास सड़क किनारे एक पेड़ पर करीब 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर रेंगता दिखाई दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात अस्पताल के बाहर सड़क किनारे खड़े एक विशाल पेड़ पर लोगों की नजर अजगर पर पड़ी। अजगर पेड़ की मोटी टहनियों पर धीरे-धीरे रेंगते हुए ऊपर की ओर बढ़ रहा था। राहगीरों और अस्पताल के आसपास मौजूद लोगों ने टॉर्च की रोशनी में जब अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। अजगर के पेड़ पर चढ़ने का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विशालकाय अजगर को देखकर आसपास रहने वाले लोगों में भी भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर ...

सड़क पर तड़प रही थी घायल गाय, बीडीओ ने दिखाई संवेदना

काफिला रोककर कराया इलाज, उपचार के बाद सुरक्षित गौशाला भेजा

ठेकमा। सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी गाय को देखकर आमतौर पर लोग आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर एक घायल गाय की हालत देखकर खंड विकास अधिकारी इदरीश अली का काफिला रुक गया। सड़क किनारे दर्द से कराह रही गाय को देखकर उन्होंने तत्काल उसकी मदद के लिए कदम उठाया और उसके उपचार की व्यवस्था कराई।

बीडीओ ने सहायक पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश सिंह और सफाई कर्मी रमेश राम की मदद से मौके पर पशु चिकित्सक को बुलवाया। पशु चिकित्सक ने गाय की स्थिति की जांच कर तत्काल उपचार किया। उपचार के बाद अधिकारियों ने गाय को सुरक्षित तरीके से गौशाला भिजवा दिया, जहां उसकी देखभाल की जाएगी। बीडीओ की इस पहल से सड़क पर असहाय पड़ी गाय को समय पर उपचार ही नहीं मिला, बल्कि उसे सुरक्षित आश्रय भी मिल गया। उनकी तत्परता ने यह संदेश भी दिया कि संवेदना केवल इंसानों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बेजुबान और असहाय पशुओं के प्रति भी जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल गाय की मदद के लिए तत्काल आगे आने पर बीडीओ और उनकी टीम की सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते घायल पशु की सुध नहीं ली जाती तो उसकी हालत और बिगड़ सकती थी। अधिकारियों की संवेदनशील पहल से एक बेजुबान को समय पर उपचार और सहारा मिल सका।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं