सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खाने की तलाश में ट्रेन से सफर करती हैं दो मैना

  सिडनी में रोजाना ट्रेन पर सवार होकर तय करती हैं दूरी, यात्रियों के बीच बनीं आकर्षण का केंद्र सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दो मैना पक्षियों की अनोखी दिनचर्या इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों मैना को नियमित रूप से ट्रेन में बैठकर सफर करते देखा जा रहा है। यात्रियों के बीच इनका वीडियो वायरल होने के बाद इनके ट्रेन सफर की वजह भी सामने आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दोनों पक्षी घूमने के लिए नहीं, बल्कि खाने की तलाश में ट्रेन का इस्तेमाल करती हैं। बताया गया कि सिडनी की नॉर्थ शोर लाइन पर एक यात्री ने ट्रेन में सीट के पास दोनों मैना को आराम से बैठे देखा। यात्री को पहले लगा कि पक्षी गलती से ट्रेन में आ गए हैं। बाद में ट्रेन के एक गार्ड ने बताया कि दोनों पक्षी अक्सर ट्रेन में दिखाई देती हैं और लिंडफील्ड से आर्टार्मन के बीच नियमित रूप से आती-जाती हैं। माना जाता है कि वे रास्ते में मिलने वाले भोजन की तलाश में ट्रेन पर सवार होती हैं। इंसानी माहौल में ढलने में माहिर विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य मैना बेहद बुद्धिमान और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाली पक्षी है। शहरी इलाको...

स्व. आद्या प्रसाद राय की पुण्यतिथि पर सेवा और संस्कारों को नमन


दुर्वासा धाम में श्रद्धांजलि, पौधरोपण और सामाजिक सेवा के आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई दिग्गज पहुंचे
आजमगढ़। भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय के पिता एवं शिक्षक रहे स्व. आद्या प्रसाद राय की पांचवीं पुण्यतिथि पर दुर्वासा धाम में श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा के साथ पौधरोपण और विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर स्व. आद्या प्रसाद राय की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ा गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक पहुंचे।


कार्यक्रम की शुरुआत स्व. आद्या प्रसाद राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक के रूप में स्व. राय ने समाज को संस्कार और जिम्मेदारी का संदेश दिया। उनकी पुण्यतिथि पर सेवा के विभिन्न कार्य आयोजित करना उनके विचारों को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि स्व. आद्या प्रसाद राय की पुण्यतिथि पर आयोजित सेवा कार्य उनके संस्कारों और समाज के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने वाला है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही ऐसे आयोजनों का उद्देश्य होना चाहिए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि स्व. आद्या प्रसाद राय ने जीवनभर सामाजिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को महत्व दिया। उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम समाज में सेवा और सकारात्मक सोच की भावना को मजबूत करते हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने भावुक होकर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पिता जी शिक्षक के रूप में जीवनभर सेवा, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी का मार्ग दिखाते रहे। उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लेना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके विचार और संस्कार सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देते रहेंगे।
पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।


रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया शुभारंभ, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
पुण्यतिथि कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण विशाल रक्तदान शिविर रहा। कुसुम चैरिटेबल ब्लड एंड कम्पोनेंट सेंटर की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे रक्तदाताओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और इस पुनीत कार्य के लिए आयोजकों तथा रक्तदाताओं की सराहना की।

रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में रक्तदाताओं के चिकित्सकीय परीक्षण की व्यवस्था के साथ रक्त संग्रह के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।पंकज चौधरी ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने का संकल्प है। स्व. आद्या प्रसाद राय की पुण्यतिथि पर रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा का यह प्रयास उनके संस्कारों को जीवंत रखने वाला है।सहजानंद राय ने कहा कि रक्तदान शिविर में जिस तरह युवाओं और आम लोगों ने भागीदारी की, वह बेहद प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, दानिश आजाद अंसारी, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक पीएन पाठक, रामविलास चौहान, डॉ. असीम राय, मनीष जायसवाल, जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, आशीष सिंह आशु, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक आजाद अरुमर्दन, उमेश पांडेय, रामदर्शन यादव, प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, राज सिंह समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं