सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

नशे में धुत रिटायर्ड फौजी ने तहसील में किया हंगामा, एसडीएम को दी बाहर आने की धमकी

अर्दली पर बंदूक तानने और बट से मारपीट का आरोप, होमगार्ड ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

AI

पूर्वांचल संवाद
आजमगढ़। सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक रिटायर्ड फौजी दुनाली बंदूक लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गया। आरोप है कि नशे में धुत पूर्व सैनिक ने एसडीएम को गाली देते हुए बाहर आने की धमकी दी और कर्मचारियों को भी धमकाने लगा। अर्दली ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने अर्दली पर बंदूक तान दी और बंदूक की बट से मारपीट कर दी। होमगार्ड ने किसी तरह उसे पकड़कर बंदूक कब्जे में ली और पुलिस के हवाले कर दिया।
रौनापार थाना क्षेत्र के मुईयापार निवासी अजय कुमार त्रिपाठी मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दुनाली बंदूक लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि वह शराब के नशे में था और एसडीएम को गाली देते हुए बाहर आने की चेतावनी दे रहा था। इस दौरान उसने सुरक्षा में तैनात होमगार्ड और अन्य कर्मचारियों को भी धमकाया। हंगामा बढ़ता देख एसडीएम के अर्दली बाबूराम (55) और होमगार्ड ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व सैनिक ने अर्दली पर बंदूक तान दी और बट से मारपीट कर दी। स्थिति बिगड़ती देख होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया और उसकी बंदूक अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद उसे एसडीएम कार्यालय ले जाया गया, जहां पूछताछ में उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व सैनिक को अपने साथ ले गई। वह तहसील किस काम से आया था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पूछताछ में उसने बताया कि वह ऐसे ही तहसील आया था। घटना के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा और लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को पूर्व सैनिक के संबंध में पूरी जानकारी जुटाने और घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने उसके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए पत्र भेजने की बात कही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं