सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अंबारी में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आया युवक


18 वर्षीय प्रमोद की मौत से परिवार में चीख-पुकार, जांच में जुटी पुलिस

फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंबारी रेलवे क्रासिंग के आउटर के पास मंगलवार दोपहर बाद ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अंबारी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अंबारी रेलवे क्रासिंग निवासी प्रमोद मौर्य (18) पुत्र राम आसरे मौर्य शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी अंबारी सतेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार प्रमोद तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह मूक-बधिर था। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले तक वह घर के आसपास ही घूम रहा था। वह कब और कैसे रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां अमृता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक फूलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं