खास खबर
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रामदरबार से मुकुट चोरी करने वाली शातिर अभियुक्ता दबोची
सरायमीर पुलिस ने खोला राज, चोरी का सामान और 403 रुपये बरामद
आजमगढ़। नई बाजार स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में हुई चोरी का सरायमीर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया चांदी का मुकुट, पीली धातु की नथुनी और 403 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ जौनपुर और अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में चोरी समेत सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, पांच सितंबर को दोपहर 2:38 से 2:45 बजे के बीच अभियुक्ता मुख्य द्वार से मंदिर में दाखिल हुई। इसके बाद रामदरबार और दुर्गा माता के गर्भगृह में पहुंचकर वहां रखे सामान को चोरी कर लिया। चोरी का सामान उसने झाड़ियों में छिपा दिया था। घटना के संबंध में छह सितंबर को सरायमीर थाने में मुकदमा संख्या 227/2026 के तहत धारा 305(डी) बीएनएस में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया। इसके बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। बरामद सामान में सफेद धातु का एक चपटा मुकुट, पीली धातु की एक नथुनी, जिसमें सफेद और काला नग लगा है, तथा 403 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अभियुक्ता के खिलाफ जौनपुर और अंबेडकरनगर में चोरी, चोरी के माल से संबंधित अपराध और आबकारी अधिनियम के तहत सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सर्वाधिक पढ़ीं गईं
Azamgarh: पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात कालेजों के मैनेजर शिक्षा माफिया घोषित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Video : जहानागंज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पार्टी विशेष का झंडा लिए नारा लगाते वीडियो वायरल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
