सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी

चाबी लेकर पहुंची महिला, कमरा खोलकर अंदर गई, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना सरायमीर। नई बाजार स्थित छोटी अयोध्या श्री ठाकुरद्वारा श्रीरामजानकी मंदिर में शनिवार दोपहर चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक महिला चाबी लेकर मंदिर परिसर में पहुंचती दिखाई दे रही है। इसके बाद वह चाबी के माध्यम से मंदिर का कमरा खोलकर अंदर जाती नजर आ रही है। मंदिर समिति के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 2:38 से 2:45 बजे के बीच महिला ने श्री हनुमान जी का चांदी का मुकुट और श्री दुर्गा माता की सोने की नथिया चोरी कर ली। इसके बाद वह वहां से फरार हो गई। घटना की जानकारी होने पर मंदिर समिति के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। साथ ही उसके पास चाबी भी नजर आ रही है, जिससे उसने मंदिर का कमरा खोला। इससे घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि महिला के पास कमरे की चाबी कैसे पहुंची। मंदिर समिति की ओर से घटना की लिखित सूचना सरायमीर कोतवाली पुलिस को दी गई। समिति ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्...

नाली के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, प्रधानपति समेत तीन पर केस

विवाद सुलझाने पहुंचे प्रधानपति पर ही हत्या का आरोप,

बेहोश होकर गिरा युवक, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
आजमगढ़। नाली का गंदा पानी बहाने को लेकर चल रहे विवाद ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया। पवई थाना क्षेत्र के सुलेमापुर चकिया गांव में विवाद सुलझाने पहुंचे प्रधानपति समेत तीन लोगों पर 30 वर्षीय हरिओम पांडेय की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के पिता वीरेंद्र पांडेय की तहरीर पर प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी, पड़ोसी रामलाल शर्मा और उसकी बहू चंदा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
पड़ोसी रामलाल शर्मा ने पशुओं को रखने के लिए बरदौर बना रखा है। आरोप है कि बरदौर का गंदा पानी उनकी जमीन की ओर बहाया जा रहा था। इसी बात को लेकर तीन दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब ग्राम प्रधान यदुवंश त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था।
शुक्रवार को इसी विवाद को लेकर हरिओम पांडेय और रामलाल शर्मा के बीच फिर कहासुनी होने लगी। जानकारी मिलने पर प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता का आरोप है कि इसी दौरान प्रधानपति ने रामलाल शर्मा और उसकी बहू चंदा के साथ मिलकर हरिओम को पकड़ लिया और उसका गला दबा दिया। आरोप है कि गला दबाए जाने से हरिओम बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं