सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

करंट की चपेट में आकर राजगीर की मौत

सूचना के बाद भी नहीं हटा हाईटेंशन तार

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर बाजार में सोमवार देर शाम 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से 59 वर्षीय राजगीर मिस्त्री कलपु राम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जौनपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने देर रात मृत घोषित कर दिया।

कुशवा गांव निवासी कलपु राम पुत्र स्व. शिवदास सोमवार शाम चितारा महमूदपुर बाजार निवासी अभयराज चौरसिया के मकान को देखने छत पर गए थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले गए, लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। इसके बाद उन्हें जौनपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी हीरावती देवी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र मुकेश राम की तहरीर पर दीदारगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान मालिक अभयराज चौरसिया ने बताया कि छत से सटकर गुजर रहे विद्युत तार को हटाने के लिए विद्युत विभाग को लिखित सूचना दी गई थी, लेकिन आरोप है कि विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं