सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ललही छठ माता की विधि-विधान से हुई पूजा

  ‘ललना जिए हजार बरिस...’ सोहर से गूंजे आंगन, पुत्र की सलामती को माताओं ने रखा ललही छठ का व्रत तिन्नी के चावल-पुड़ी का लगाया भोग, कुश की जुट्टी स्थापित कर की आराधना ; लोकगीतों में छलकी ममता आजमगढ़। ‘ललना जिए हजार बरिस, माई के एही अरमान...’ जैसे पारंपरिक सोहर और मंगलगीतों से रविवार को जिले के गांव से लेकर शहर तक के आंगन गूंज उठे। पुत्र की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना को लेकर माताओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ ललही छठ (हल षष्ठी) का व्रत रखा। दिनभर उपवास के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से ललही छठ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पुत्रों के मंगल की कामना की। नगर के अनंतपुरा, गुरूटोला, कोलघाट, लछिरामपुर, पुरानी कोतवाली समेत विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं ने समूह बनाकर पूजा की। पूजा स्थल पर महिलाओं ने गोट बनाकर उसमें कुश की जुट्टी स्थापित की और पारंपरिक विधि से ललही छठ माता की आराधना की। तिन्नी के चावल और तिन्नी की पूड़ी का भोग लगाया गया। पूजन के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा के दौरान गूंजे पारंपरिक सोहर ने माहौल को भक्त...

दो बच्चों के साथ मायके पहुंची विवाहिता

ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

बिलरियागंज। दहेज की मांग और मारपीट से परेशान विवाहिता के दो बच्चों के साथ मायके पहुंचने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। मामले में बिलरियागंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में बिलरियागंज क्षेत्र निवासी आशीष सिंह ने बताया कि उनकी बहन आशा सिंह की शादी दो मार्च 2023 को रौनापार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी दीन सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल चली गई। बाद में पति और ससुर के साथ दिल्ली में रहने लगी। दंपती के दो बच्चे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर आशा को प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और विवाद किया जाता था। आरोप है कि प्रताड़ना के बाद विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसे दोनों बच्चों के साथ दिल्ली से आजमगढ़ लाकर छोड़ दिया गया। परिजनों के मुताबिक आशा का मायके में इलाज कराया जा रहा है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग फोन पर गाली-गलौज करने के साथ धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 और बीएनएस की धारा 115(1), 351(3), 352 व 85 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संतोष पाठक को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं