सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

घर में चारपाई पर मृत मिली 35 वर्षीय महिला, गले में कसा मिला दुपट्टा

बच्चों के स्कूल से लौटने पर हुई घटना की जानकारी-

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सिरसाल गांव में मंगलवार को 35 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर चारपाई पर मृत मिली। मृतका की पहचान शकीला बानो के रूप में हुई। उसके गले में दुपट्टा कसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया गया कि शकीला बानो अपने चार बच्चों और सास के साथ गांव में रहती थी। उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब में रहता है। मंगलवार सुबह बच्चे स्कूल चले गए थे, जबकि सास किसी काम से घर से बाहर गई थी। दोपहर में स्कूल से लौटे बच्चों ने मां को चारपाई पर मृत पड़ा देखा। यह देखकर बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सरदहा गांव स्थित मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं