सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

भगत सिंह खेल अकादमी में दौड़-कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न मिले, खेल प्रेमियों ने उठाई आवाज राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर खिलाड़ियों ने मनाई जयंती आजमगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जनसेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी अमौड़ा मोहीउद्दीनपुर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। अकादमी परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी  अमरजीत यादव के नेतृत्व में दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता हुई।  दौड़ के बालक वर्ग में हिमांशु सोनकर प्रथम, अभिनव यादव द्वितीय और अभिकेश यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंशिका सोनकर ने पहला, पायल प्रजापति ने दूसरा और अनुष्का यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में नितिन चौहान प्रथम, शौर्य यादव द्वितीय और अंकुर यादव तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम, सोनू सोनकर द्वितीय और आदर्श तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में गौरी प्रजापति प्रथम, दृष्टि द्वितीय और आकांक्षा तृतीय रहीं। कुश्ती में अंकुर यादव, सौरभ चौहान, कान्हा यादव, अनुराग यादव और...

पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर महिला से टप्पेबाजी, तीन गिरफ्तार

सोनोग्राफी सेंटर से निकलते ही ठगों ने बनाया निशाना

सोने के जेवर और पांच हजार रुपये लेकर हुए थे फरार


आजमगढ़। पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर महिला से जेवर और नकदी ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन हजार रुपये, चांदी की पायल और महिला का पर्स बरामद किया है। ठगी के सोने के जेवर खरीदने वाले चंदौली के एक सोनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र की महिला 19 अगस्त को बिलरिया की चुंगी स्थित सोगरा सोनोग्राफी सेंटर से सोनोग्राफी कराने के बाद तिराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान दो लोगों ने उसे रोक लिया। पूजा-पाठ और पुत्र प्राप्ति की बातों में उलझाकर आरोपियों ने उसे विश्वास में ले लिया। इसके बाद उसके कान के झाले, गले का लॉकेट और पर्स में रखे पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गए। महिला की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 28 अगस्त को रोडवेज बंधा के पास से मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा निवासी असलम खां, अरशद वारसी और इरफान अली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला से ठगे गए सोने के जेवर चंदौली के दुल्हीपुर स्थित हर्ष ज्वैलर्स पर 58 हजार रुपये में बेचे गए थे। पुलिस के अनुसार सोने के सामान को वहीं गला दिया गया। वहीं, महिला की पायल और पर्स को आरोपियों ने झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर नकदी, पायल और पर्स बरामद कर लिया। आजमगढ़ पुलिस ने चंदौली पुलिस से समन्वय कर सोना खरीदने वाले सोनार सुरेश सेठ को भी गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं