सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

निजामाबाद, बूढ़नपुर, फूलपुर और मेंहनगर के एसडीएम बदले

छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले, बदले एसडीएम के कार्यक्षेत्र आजमगढ़। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से 27 अगस्त को जारी आदेश के तहत उपजिलाधिकारी और संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट अयान जैन को संयुक्त मजिस्ट्रेट निजामाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निजामाबाद के एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह को एसडीएम बूढ़नपुर बनाया गया है। इसी क्रम में बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज पांडेय को एसडीएम (न्यायिक) फूलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। फूलपुर के एसडीएम अशोक कुमार का तबादला कर उन्हें एसडीएम मेंहनगर बनाया गया है। मेंहनगर के एसडीएम भूपाल सिंह को एसडीएम (न्यायिक) निजामाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसडीएम (न्यायिक) निजामाबाद निकेत वर्मा को एसडीएम फूलपुर बनाया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पिकअप से बचने में रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

हादसे में 30 से 32 यात्री घायल, डीएम ने मौके पर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

आजमगढ़। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। पवई क्षेत्र में करीब 191.2 किलोमीटर पर ओवरब्रिज के नीचे अनियंत्रित पिकअप के सामने आ जाने से रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस सवार करीब 30 से 32 लोग घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत की भी सूचना है।


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को सक्रिय किया और घायलों को उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। अस्पताल में सभी घायलों का तत्काल उपचार शुरू कराया गया। जिलाधिकारी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो और सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घटना की जांच में जुटी हैं। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं