सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

संस्कारयुक्त शिक्षा से ही मजबूत बनेगा राष्ट्र : सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुन्दन’



सरस्वती शिशु मंदिर कोलपांडेय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

-छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम

आजमगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर कोलपांडेय में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार एवं समाजसेवी पंडित सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुन्दन’ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।



समारोह को संबोधित करते हुए पं. सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुन्दन’ ने विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कारों और अनुशासन से ही राष्ट्र को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और संस्कारों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर की सराहना की। विद्यालय के सहव्यवस्थापक रामधारी ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश की आजादी के लिए किए गए बलिदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख गिरीश सेठ, डॉ. एच.एन. पाठक, सी.एन. श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, आकांक्षा पांडेय, मंजू श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, राम अवतार, उमेश, अनामिका, राकेश गोलवारा, संजय कुमार श्रीवास्तव, बालदत्त गोंड सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं