सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बीज वाला बाजरा खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार, दो की हालत गंभीर

कीटनाशक मिले बीज का आटा बनाकर खाया चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग की जताई आशंका आजमगढ़। ठेकमा क्षेत्र के कृतमलपुर गांव में बीज के लिए लाए गए बाजरा का आटा बनाकर खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि तीन अन्य का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।  कृतमलपुर निवासी जयराम यादव (70), उनकी पत्नी बेला देवी (65), सुमित्रा देवी (65), सुमन यादव (35) और शिवांगी यादव (20) सोमवार सुबह ठेकमा समिति से बीज के लिए उपलब्ध कराया गया बाजरा घर लाए थे। परिवार के लोगों ने उसका आटा पिसवाकर सुबह करीब 8 से 9 बजे भोजन तैयार कर खा लिया। दोपहर लगभग एक बजे सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण सभी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गए। वहां चिकित्सकों ने जयराम यादव और बेला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ रेफर कर दिया। वह...

विदेशी बनकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह बेनकाब

साइबर सेल और महाराजगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड और नकदी बरामद
एक गिरफ्तार, तीन साथी अब भी फरार

आजमगढ़। साइबर सेल और महाराजगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बजरंग चौक स्थित एसबीआई बैंक के पास से उरसकुड़वा निवासी विकास यादव को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड तथा 1,220 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्जी आधार कार्ड तैयार कर विभिन्न लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाता था। साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि इन्हीं खातों में मंगाकर जनसेवा केंद्रों और एटीएम के माध्यम से नकद निकाल ली जाती थी। पुलिस के अनुसार, विकास यादव ने अपने भाई आकाश यादव, राजू निषाद और मोहन त्रिपाठी समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर इस गिरोह का संचालन करने की बात स्वीकार की है। गिरोह फेसबुक पर विदेशी नागरिक बनकर फर्जी प्रोफाइल तैयार करता था, महिलाओं से दोस्ती कर महंगे उपहार भेजने का झांसा देता और बाद में कस्टम चार्ज के नाम पर पैसे की ठगी करता था। जांच के दौरान आरोपी के बैंक खाते से संबंधित साइबर शिकायत भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2), 318(4), 336(3), 340(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा

सर्वाधिक पढ़ीं गईं