सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ललही छठ माता की विधि-विधान से हुई पूजा

  ‘ललना जिए हजार बरिस...’ सोहर से गूंजे आंगन, पुत्र की सलामती को माताओं ने रखा ललही छठ का व्रत तिन्नी के चावल-पुड़ी का लगाया भोग, कुश की जुट्टी स्थापित कर की आराधना ; लोकगीतों में छलकी ममता आजमगढ़। ‘ललना जिए हजार बरिस, माई के एही अरमान...’ जैसे पारंपरिक सोहर और मंगलगीतों से रविवार को जिले के गांव से लेकर शहर तक के आंगन गूंज उठे। पुत्र की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना को लेकर माताओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ ललही छठ (हल षष्ठी) का व्रत रखा। दिनभर उपवास के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से ललही छठ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पुत्रों के मंगल की कामना की। नगर के अनंतपुरा, गुरूटोला, कोलघाट, लछिरामपुर, पुरानी कोतवाली समेत विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं ने समूह बनाकर पूजा की। पूजा स्थल पर महिलाओं ने गोट बनाकर उसमें कुश की जुट्टी स्थापित की और पारंपरिक विधि से ललही छठ माता की आराधना की। तिन्नी के चावल और तिन्नी की पूड़ी का भोग लगाया गया। पूजन के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा के दौरान गूंजे पारंपरिक सोहर ने माहौल को भक्त...

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की टक्कर, मऊ के दो युवकों की मौत


अनियंत्रित कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

रफ्तार बनी हादसे की वजह, दो परिवारों में पसरा मातम

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तहबरपुर थाना क्षेत्र के करिवायर गांव के पास बुधवार देर रात दो कारों की आमने-सामने नहीं बल्कि पीछे से हुई टक्कर में मऊ जिले के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी मनीष यादव (26) तथा चक भदसा निवासी अजीत गोस्वामी (40) परिवार के सदस्य सौरभ गोस्वामी को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे तहबरपुर क्षेत्र के करिवायर गांव के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मनीष यादव और अजीत गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करिवायर गांव निवासी मानस गिरी और अवनीश गिरी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि मनीष यादव तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, जबकि अजीत गोस्वामी दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। तहबरपुर थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि दोनों कारों में कुल नौ लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो घायल हुए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं