सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप,

पुलिस से कार्रवाई की मांग

रानी की सराय (आजमगढ़)। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सुरेंद्र के अनुसार गांव में भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उनका आरोप है कि शनिवार को कमिश्नर कार्यालय में सुनवाई के बाद करीब 11:30 बजे घर लौटते समय गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। सुरेंद्र का कहना है कि घटना के दौरान आरोपियों ने उन्हें दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में रानी की सराय थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं