सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहित महिला

घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बलिया। जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विवाहित महिला कथित प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस-प्रशासन भी पहुंच गया।


मनियर क्षेत्र की रहने वाली मुन्नी देवी नामक महिला पीले रंग की साड़ी पहनकर गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि वह अपने कथित प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही थी और उसकी जिद के चलते कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। काफी देर तक चली समझाइश के बाद कथित प्रेमी के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। उनके पहुंचने के बाद महिला किसी तरह टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई। महिला के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा रही और यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं