सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

शतचंडी महायज्ञ : आचार्य ने बताया शक्ति उपासना का महत्व

धर्म को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने का दिया संदेश

ठेकमा। पसीका स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथावाचक आचार्य राजमणि ने मां भगवती की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शतचंडी महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला महापर्व है।
उन्होंने कहा कि मां चंडी की आराधना से भय, रोग और संकटों का नाश होता है तथा व्यक्ति में आत्मबल, सद्बुद्धि और धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। श्रद्धालुओं से सत्य, सेवा, संस्कार और सदाचार को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म तभी सार्थक है, जब वह मानवता और लोककल्याण से जुड़ा हो। यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ, जबकि कथा पंडाल में श्रद्धालु भक्ति भाव से कथा श्रवण करते रहे। मंदिर परिसर जयकारों और भजनों से गुंजायमान रहा। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, कथा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं