सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी

चाबी लेकर पहुंची महिला, कमरा खोलकर अंदर गई, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना सरायमीर। नई बाजार स्थित छोटी अयोध्या श्री ठाकुरद्वारा श्रीरामजानकी मंदिर में शनिवार दोपहर चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक महिला चाबी लेकर मंदिर परिसर में पहुंचती दिखाई दे रही है। इसके बाद वह चाबी के माध्यम से मंदिर का कमरा खोलकर अंदर जाती नजर आ रही है। मंदिर समिति के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 2:38 से 2:45 बजे के बीच महिला ने श्री हनुमान जी का चांदी का मुकुट और श्री दुर्गा माता की सोने की नथिया चोरी कर ली। इसके बाद वह वहां से फरार हो गई। घटना की जानकारी होने पर मंदिर समिति के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। साथ ही उसके पास चाबी भी नजर आ रही है, जिससे उसने मंदिर का कमरा खोला। इससे घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि महिला के पास कमरे की चाबी कैसे पहुंची। मंदिर समिति की ओर से घटना की लिखित सूचना सरायमीर कोतवाली पुलिस को दी गई। समिति ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्...

पीएचसी ठेकमा में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए बचाव के टिप्स

फायर इंस्टिग्यूसर व एलपीजी सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग का कराया प्रदर्शन

ठेकमा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को अग्निशमन विभाग की ओर से आग से बचाव एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा और एएनएम को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने, समय रहते आग पर काबू पाने तथा सुरक्षित तरीके से लोगों को बाहर निकालने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में सतर्क रहने का संकल्प दिलाया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, गैस रिसाव की पहचान, आग लगने पर अपनाए जाने वाले आवश्यक कदम तथा फायर इंस्टिग्यूसर के सही इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि थोड़ी-सी सावधानी और सही जानकारी से अधिकांश अग्नि दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि आग लगने की अधिकांश घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं। उन्होंने लोगों से गैस सिलेंडर, बिजली के उपकरणों और ज्वलनशील वस्तुओं का उपयोग पूरी सावधानी से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दें और प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाएं। जागरूकता एवं सतर्कता से जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका टीम ने विस्तार से उत्तर दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं