सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 16 लाख के जेवर व सवा लाख नकदी ले उड़े

बिलरियागंज के श्रीनगर (सियरहां) गांव में वारदात परिवार सोता रहा, दूसरे घर में भी चोरी की कोशिश नाकाम आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहां) गांव में सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 15 से 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और सवा लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी विजय राय का परिवार सोमवार रात भोजन के बाद सो गया था। देर रात चोर छत के रास्ते सीढ़ी से घर में दाखिल हुए और दो-तीन कमरों में रखे बक्सों की कुंडी उखाड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा करीब सवा लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 15 से 16 लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे विजय राय की नींद खुली तो घर के दरवाजे खुले और सामान बिखरा मिला। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर डा...

दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

पैतृक संपत्ति के विवाद में हुई थी दोहरी हत्या

11 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया इनामी
दादा और चचेरे भाई की हत्या के मामले में था फरार
आजमगढ़। पवई थाना पुलिस ने दादा और चचेरे भाई की हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी आरोपी को सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी संतोष यादव के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, 9/10 जुलाई 2026 की रात पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में पैतृक संपत्ति के विवाद और पारिवारिक रंजिश के चलते संतोष यादव ने अपने सगे दादा जगदम्बा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ₹50 हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पवई पुलिस ने हेवती-ओरिल मार्ग स्थित रसूलाबाद मोड़ पर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन बारिश के कारण उसकी बाइक फिसल गई। पुलिस के अनुसार, घिर जाने पर आरोपी ने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जीवित कारतूस, तीन खोखा कारतूस, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP45W7734) तथा ₹600 नकद बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैतृक जमीन के बंटवारे और आर्थिक विवाद को लेकर उसने अपने दादा और चचेरे भाई की हत्या की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं