सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

शव दफनाने को लेकर विवाद, राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद होगा फैसला

ईदगाह कमेटी ने भूमि को वक्फ की संपत्ति बताते हुए जताई आपत्ति आजमगढ़। मुबारकपुर के अलीनगर मोहल्ले में 86 वर्षीय मोहम्मद शमीम के शव को दफनाने के दौरान जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ईदगाह कमेटी ने भूमि को वक्फ की संपत्ति बताते हुए आपत्ति जताई, जबकि परिजनों ने इसे पुश्तैनी कब्रिस्तान होने का दावा किया। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने राजस्व अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है और स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने व प्रशासनिक निर्णय के बाद ही दफनाने को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जानकारी के अनुसार, अलीनगर निवासी मोहम्मद शमीम का मंगलवार सुबह निधन हो गया। जनाजे की नमाज के बाद परिजन उन्हें घर के समीप स्थित स्थान पर दफनाने पहुंचे। इसी दौरान पश्चिम दिशा में स्थित ईदगाह कमेटी के सदस्यों ने दफनाने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि संबंधित भूमि कब्रिस्तान नहीं, बल्कि वक्फ की ईदगाह की संपत्ति है, इसलिए वहां दफनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। वहीं मृतक के पुत्र मोहम्मद शोएब समेत अन्य परिजनों ने ईदगाह कमेटी के दावे का विरोध करते हुए कहा कि उक्त स्थान उन...

समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ का मंडल स्तरीय सम्मेलन

अग्निवीर योजना और भाजपा सरकार पर साधा निशाना

2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान
आजमगढ़। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ का मंडल स्तरीय सम्मेलन शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नेहरू हॉल में जिलाध्यक्ष राम सिंगार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और सांसद राजीव राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि सैनिक देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सीमाओं पर हर मौसम में कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए मातृभूमि की सुरक्षा करता है। उन्होंने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। उनके कार्यकाल में शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ उनके घर भेजने और सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि इससे युवाओं के भविष्य और सैन्य सेवा की स्थिरता पर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। सांसद राजीव राय ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में नफरत और झूठ का माहौल बनाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना से युवा निराश हैं, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और बेरोजगार रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए और कहा कि जनता का भाजपा से विश्वास उठता जा रहा है। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण ने कहा कि सैनिक हमेशा देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करता है। उन्होंने दावा किया कि मुलायम सिंह यादव ने सैनिकों के हित में कई योजनाएं लागू की थीं, जबकि वर्तमान सरकार ने सैनिकों और युवाओं के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि अखिलेश यादव सैनिकों की समस्याओं को समझते हैं और उनकी सरकार बनने पर सैनिकों के सम्मान और कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक अखिलेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जे.आर. यादव ने की तथा संचालन सुरेश यादव ने किया। सम्मेलन में सुरेश यादव (बलिया), राम आधार यादव (मऊ), शिव जतन यादव, अजीत कुमार राव, अनिल यादव, हीरा, नरेंद्र कनौजिया, ज्ञानचंद चौहान, पप्पू कुमार यादव, सुदामा साहनी, बहादुर निषाद, उधम सिंह राठौर, चंचल यादव, लल्लन चौहान, जगधारी यादव, छोटे लाल यादव, विजय बहादुर यादव, द्रौपदी पाण्डेय, सुनीता उपाध्याय, गीत गिरी, शबनम खातून, सिकंदर यादव, नरसिंह यादव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं