सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खाने की तलाश में ट्रेन से सफर करती हैं दो मैना

  सिडनी में रोजाना ट्रेन पर सवार होकर तय करती हैं दूरी, यात्रियों के बीच बनीं आकर्षण का केंद्र सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दो मैना पक्षियों की अनोखी दिनचर्या इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों मैना को नियमित रूप से ट्रेन में बैठकर सफर करते देखा जा रहा है। यात्रियों के बीच इनका वीडियो वायरल होने के बाद इनके ट्रेन सफर की वजह भी सामने आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दोनों पक्षी घूमने के लिए नहीं, बल्कि खाने की तलाश में ट्रेन का इस्तेमाल करती हैं। बताया गया कि सिडनी की नॉर्थ शोर लाइन पर एक यात्री ने ट्रेन में सीट के पास दोनों मैना को आराम से बैठे देखा। यात्री को पहले लगा कि पक्षी गलती से ट्रेन में आ गए हैं। बाद में ट्रेन के एक गार्ड ने बताया कि दोनों पक्षी अक्सर ट्रेन में दिखाई देती हैं और लिंडफील्ड से आर्टार्मन के बीच नियमित रूप से आती-जाती हैं। माना जाता है कि वे रास्ते में मिलने वाले भोजन की तलाश में ट्रेन पर सवार होती हैं। इंसानी माहौल में ढलने में माहिर विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य मैना बेहद बुद्धिमान और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाली पक्षी है। शहरी इलाको...

ईशान पब्लिक स्कूल से लायंस क्लब का वृहद पौधरोपण अभियान



पर्यावरण संरक्षण की पहल,  21 फलदार पौधों का रोपण 

 लायंस क्लब ने लिया संरक्षण का संकल्प

 शहर में कई स्थानों पर चलेगा अभियान

 विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर

आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब आजमगढ़ द्वारा रविवार को ईशान पब्लिक स्कूल परिसर में वृहद  अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रथम चरण में 21 फलदार पौधों का रोपण किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अध्यक्ष रवि जायसवाल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। क्लब के सचिव सुनील अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जनजागरूकता अभियान है। आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। विद्यालय के निदेशक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विद्यालय परिवार विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पौधों के संरक्षण की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का दूसरा चरण आगामी रविवार को शहर के किसी अन्य स्थान पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुदर्शन दास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शशि भूषण अग्रवाल, संजय डालमिया, डॉ. भक्त वत्सल, सी.के. त्यागी, अभिषेक द्विवेदी, गोबिंद अग्रवाल, ओम अग्रवाल, विजय कुमार, राकेश द्विवेदी, मुकुंद अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने भी सक्रिय सहयोग किया। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं