सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बीज वाला बाजरा खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार, दो की हालत गंभीर

कीटनाशक मिले बीज का आटा बनाकर खाया चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग की जताई आशंका आजमगढ़। ठेकमा क्षेत्र के कृतमलपुर गांव में बीज के लिए लाए गए बाजरा का आटा बनाकर खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि तीन अन्य का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।  कृतमलपुर निवासी जयराम यादव (70), उनकी पत्नी बेला देवी (65), सुमित्रा देवी (65), सुमन यादव (35) और शिवांगी यादव (20) सोमवार सुबह ठेकमा समिति से बीज के लिए उपलब्ध कराया गया बाजरा घर लाए थे। परिवार के लोगों ने उसका आटा पिसवाकर सुबह करीब 8 से 9 बजे भोजन तैयार कर खा लिया। दोपहर लगभग एक बजे सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण सभी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गए। वहां चिकित्सकों ने जयराम यादव और बेला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ रेफर कर दिया। वह...

बिलरियागंज में प्रसूता की संदिग्ध मौत मामले में कार्रवाई

ऑपरेशन के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप 

फर्जी तरीके से अस्पताल संचालन की भी शिकायत 

पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश गुप्ता को दबोचा

मामले की जांच जारी

बिलरियागंज। थाना क्षेत्र में प्रसूता कौशिल्या की संदिग्ध मौत के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शाहडीह निवासी रामसिंह साहनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बहू कौशिल्या को 12 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर बिलरियागंज स्थित राजेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई, लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा समुचित उपचार नहीं किया गया। बाद में गंभीर स्थिति बताकर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल पर फर्जी तरीके से संचालन करने का भी आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलरियागंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 188/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 34 में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महाराजगंज रोड स्थित राजेश मेडिकल स्टोर से आरोपी राजेश गुप्ता (54 वर्ष), निवासी राहुल नगर, बिलरियागंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने कोई बयान देने से इनकार करते हुए कहा कि वह अपना पक्ष न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करेगा। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, आरक्षी समरपाल यादव, प्रभाकर पटेल तथा महिला आरक्षी कोमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं