सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

हाइवे पर ट्रैक्टर से स्टंट कर रील बनाना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार, ट्रैक्टर सीज

वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस की कार्रवाई, एमवी एक्ट के तहत ट्रैक्टर जब्त

मऊ। सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए हाइवे पर ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो की जांच के बाद दक्षिण टोला पुलिस ने गुरुवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और स्टंट में इस्तेमाल ट्रैक्टर को सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, करीब एक माह पहले रामपुर चकिया फ्लाईओवर पर नितेश यादव और संदीप यादव ने ट्रैक्टर पर खड़े होकर जानलेवा स्टंट करते हुए रील बनाई थी। वीडियो वायरल होने के बाद सीओ सिटी के नेतृत्व में जांच कराई गई, जिसमें दोनों की पहचान हुई। गुरुवार को पुलिस ने रामपुर चकिया फ्लाईओवर के पास से दोनों को ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया। ट्रैक्टर को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए सड़क या हाइवे पर स्टंट न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं