सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

यूपी में 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले

देर रात जारी सूची में कई जिलों के एसडीएम बदले गए आजमगढ़ से नरेंद्र कुमार गंगवार का आगरा तबादला लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी सूची में कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) समेत विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया है।  तबादला सूची के अनुसार, सुरभि शर्मा को कानपुर देहात से बागपत का एसडीएम बनाया गया है। पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकरनगर, शुभम यादव को उन्नाव से बुलंदशहर और प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से कानपुर देहात भेजा गया है। गोपाल शर्मा का मैनपुरी से बरेली तथा मिथलेश कुमार तिवारी का रायबरेली से मैनपुरी तबादला किया गया है। लवलीत कौर को हाथरस से स्थानांतरित कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी नियुक्त किया गया है। वहीं, पुष्परनाथ चौधरी को अमरोहा से उन्नाव, वीर सिंह को अलीगढ़ से रायबरेली, अवधेश कुमार निगम को देवरिया से फिरो...

शादीशुदा प्रेमिका ने घर बुलाकर रची हत्या की साजिश !


प्रेमी पर चाकू-पत्थर से हमला, कुएं में फेंका,
इलाज के दौरान युवक की मौत,

परिजनों ने प्रेमिका और उसके साथियों पर लगाया सुनियोजित हत्या का आरोप
जगदलपुर (छत्तीसगढ़)। बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने शांतिनगर स्थित अपने घर मिलने बुलाया, जहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू और पत्थरों से हमला किया गया तथा गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे कुएं में फेंक दिया गया।

मृतक की पहचान दिलीप के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई दुर्गेश कडियम के अनुसार, दिलीप और आरोपी महिला बीजापुर नगर पालिका में कार्यरत थे और पिछले करीब एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बाद में दिलीप को महिला के विवाहित होने की जानकारी मिली, लेकिन वह उससे रिश्ता बनाए रखना चाहता था। परिजनों का आरोप है कि 5 जुलाई को महिला ने दिलीप को अपने घर बुलाया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला और उसके साथियों ने कथित तौर पर दिलीप के सिर पर पत्थर से वार किया और चाकू से कई हमले किए। इसके बाद उसे पास के कुएं में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक को कुएं से बाहर निकालकर बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ( मेकाज ) रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं