सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में हेड ब्वॉय और हेड गर्ल का चुनाव संपन्न

मोहम्मद नईम बने हेड ब्वॉय, रूसना जफरूल हक शेख बनीं हेड गर्ल
जिम्मेदारी और अनुशासन का परिचायक है यह पद: प्रबंधक अब्दुल्ला खां


आजमगढ़। रानी की सराय क्षेत्र के रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में सोमवार को हेड ब्वॉय और हेड गर्ल के लिए चुनाव प्रक्रिया बड़े उत्साह और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। विद्यालय के प्रबंधक अब्दुल्ला खां की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में छात्रों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को वोट देकर नेतृत्व का चुनाव किया।

 परिणाम की घोषणा के बाद मोहम्मद नईम को हेड ब्वॉय और रूसना जफरूल हक शेख को हेड गर्ल चुना गया। प्रबंधक अब्दुल्ला खां ने दोनों विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और अनुशासन का भी परिचायक है। उन्होंने उन्हें विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने, छात्रों की समस्याओं को शिक्षक मंडल तक पहुंचाने और सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में नेतृत्व प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी। एचओडी अमरनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि हेड ब्वॉय और हेड गर्ल का चयन छात्रों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संगठनात्मक कौशल विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों अपने कार्यकाल में विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस अवसर पर शिक्षक मंडल के सदस्य सऊद सिद्दीकी, निजामुद्दीन, अभिषेक, चंद्रशेखर सिंह, कमलेश, अनिल, संजय सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और आपसी सहयोग की भावना भी देखने को मिली।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं