खास खबर

यूपी में 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले

देर रात जारी सूची में कई जिलों के एसडीएम बदले गए
आजमगढ़ से नरेंद्र कुमार गंगवार का आगरा तबादला


लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी सूची में कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) समेत विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया है। 
तबादला सूची के अनुसार, सुरभि शर्मा को कानपुर देहात से बागपत का एसडीएम बनाया गया है। पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकरनगर, शुभम यादव को उन्नाव से बुलंदशहर और प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से कानपुर देहात भेजा गया है। गोपाल शर्मा का मैनपुरी से बरेली तथा मिथलेश कुमार तिवारी का रायबरेली से मैनपुरी तबादला किया गया है। लवलीत कौर को हाथरस से स्थानांतरित कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी नियुक्त किया गया है। वहीं, पुष्परनाथ चौधरी को अमरोहा से उन्नाव, वीर सिंह को अलीगढ़ से रायबरेली, अवधेश कुमार निगम को देवरिया से फिरोजाबाद और दीपिका मेहरा को मथुरा से शामली भेजा गया है। इसी क्रम में सचिन राजपूत का आगरा से शामली, रामजनम यादव का बरेली से हरदोई, देवेंद्र प्रताप सिंह का यूपीडा से झांसी, प्रज्ञा पांडेय का उन्नाव से बाराबंकी तथा अजेंद्र सिंह का कौशांबी से उन्नाव तबादला किया गया है। आजमगढ़ में तैनात नरेंद्र कुमार गंगवार को आगरा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, तबादलों का उद्देश्य जिलों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देना है। प्रदेश सरकार प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार समय-समय पर अधिकारियों के तबादले करती रहती है। इससे पहले जून 2025 में भी 127 पीसीएस अधिकारियों का एक साथ तबादला किया गया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं