सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खाने की तलाश में ट्रेन से सफर करती हैं दो मैना

  सिडनी में रोजाना ट्रेन पर सवार होकर तय करती हैं दूरी, यात्रियों के बीच बनीं आकर्षण का केंद्र सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दो मैना पक्षियों की अनोखी दिनचर्या इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों मैना को नियमित रूप से ट्रेन में बैठकर सफर करते देखा जा रहा है। यात्रियों के बीच इनका वीडियो वायरल होने के बाद इनके ट्रेन सफर की वजह भी सामने आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दोनों पक्षी घूमने के लिए नहीं, बल्कि खाने की तलाश में ट्रेन का इस्तेमाल करती हैं। बताया गया कि सिडनी की नॉर्थ शोर लाइन पर एक यात्री ने ट्रेन में सीट के पास दोनों मैना को आराम से बैठे देखा। यात्री को पहले लगा कि पक्षी गलती से ट्रेन में आ गए हैं। बाद में ट्रेन के एक गार्ड ने बताया कि दोनों पक्षी अक्सर ट्रेन में दिखाई देती हैं और लिंडफील्ड से आर्टार्मन के बीच नियमित रूप से आती-जाती हैं। माना जाता है कि वे रास्ते में मिलने वाले भोजन की तलाश में ट्रेन पर सवार होती हैं। इंसानी माहौल में ढलने में माहिर विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य मैना बेहद बुद्धिमान और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाली पक्षी है। शहरी इलाको...

जवाहर नवोदय विद्यालय, में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित

आजमगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विद्यालय प्रशासन ने जनपद के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पात्र बच्चों का समय रहते आवेदन कराएं। आवेदन के लिए वही विद्यार्थी पात्र हैं, जो जनपद के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा 5 में अध्ययनरत हैं। साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द आवेदन पूरा करें, ताकि उनके बच्चों को देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके

सर्वाधिक पढ़ीं गईं