सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बीज वाला बाजरा खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार, दो की हालत गंभीर

कीटनाशक मिले बीज का आटा बनाकर खाया चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग की जताई आशंका आजमगढ़। ठेकमा क्षेत्र के कृतमलपुर गांव में बीज के लिए लाए गए बाजरा का आटा बनाकर खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि तीन अन्य का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।  कृतमलपुर निवासी जयराम यादव (70), उनकी पत्नी बेला देवी (65), सुमित्रा देवी (65), सुमन यादव (35) और शिवांगी यादव (20) सोमवार सुबह ठेकमा समिति से बीज के लिए उपलब्ध कराया गया बाजरा घर लाए थे। परिवार के लोगों ने उसका आटा पिसवाकर सुबह करीब 8 से 9 बजे भोजन तैयार कर खा लिया। दोपहर लगभग एक बजे सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण सभी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गए। वहां चिकित्सकों ने जयराम यादव और बेला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ रेफर कर दिया। वह...

बारिश का कहर: मकान ढहने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा 

• मलबे में दबा पूरा परिवार, दो बेटों व दो बेटियों समेत पिता की मौत 

• दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर 

• प्रशासन ने 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान



मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार हो रही बारिश ने एक गरीब परिवार पर ऐसा कहर बरपाया कि पूरा परिवार उजड़ गया। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में देर शाम बारिश के चलते इस्लामुद्दीन का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, जिससे वे मलबे के नीचे दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सात लोगों को बाहर निकाला गया।हादसे में इस्लामुद्दीन, उनके दो बेटे जीशान और आहद तथा दो बेटियां अलशीफा और रुक्सार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर रूपेश राय, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कमिश्नर रूपेश राय ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था भी कराई जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं