सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

आजमगढ़-बांद्रा सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 26 सितंबर तक चलेगी

शनिवार आजमगढ़, सोमवार बांद्रा टर्मिनल से होगी रवाना

आजमगढ़। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष ट्रेन ( 05183 / 05184) के संचालन का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन मुहम्मदाबाद, मऊ, औड़िहार, बनारस और प्रयागराज के रास्ते संचालित होगी। ट्रेन 26 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को आजमगढ़ से तथा 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनल से कुल 11 फेरों में चलेगी। इसके संचालन से मुंबई सहित अन्य शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रेलवे सुजीत कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05183 प्रत्येक शनिवार को रात 10:30 बजे आजमगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन मऊ, औड़िहार, बनारस और प्रयागराज होते हुए तीसरे दिन सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05184 प्रत्येक सोमवार को सुबह 10:45 बजे बांद्रा टर्मिनल से प्रस्थान करेगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन रात 12:25 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में एसी-3 इकोनॉमी के 8 कोच, स्लीपर श्रेणी के 8 कोच तथा सामान्य श्रेणी के 2 कोच लगाए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव के रेल प्रतिनिधि ने बताया कि सांसद धर्मेंद्र यादव ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर इस विशेष ट्रेन के संचालन की मांग की थी, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं