सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

समाजसेवियों ने किया पौधरोपण, वनवासी बस्तियों में फल व अध्ययन सामग्री बांटी

तहसील, अस्पताल और वनवासी बस्तियों में चला अभियान बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित आजमगढ़ । लालगंज विकासखंड के खनियरा गांव निवासी समाजसेवी एवं अधिवक्ता सौरभ सिंह तथा समाजसेवी धीरज सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को मुसाफिरगंज, तहसील परिसर और वनवासी बस्तियों में पौधरोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके मित्रों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुसाफिरगंज में पौधरोपण से हुई। इसके बाद दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति में तहसील परिसर में आम और अमरूद के पौधे लगाए गए। पौधरोपण के उपरांत सौरभ सिंह ने 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज तथा लालगंज और खनियरा की वनवासी बस्तियों में फल वितरित किए। साथ ही बच्चों को केक खिलाया तथा कॉपी, कलम और पुस्तकें देकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर अधिवक्ता संतोष सिंह, देवेंद्र पांडे, अंकुर मिश्रा, विनय चतुर्वेदी, पंकज मिश्रा, विवेक सोनकर, दुनाल सिंह, जन्मेजय दुबे, हर्षवर्धन सिंह, अनूप पांडे, ज्वाला सिंह, अनुराग सिंह, मोहम्मद आमिर, ...

दवा दिलाने गया 12वीं का छात्र सड़क हादसे में मौत का शिकार

दो दिन पहले मुंबई से घर लौटा था करन 

खेतासराय में तेज रफ्तार एक्सयूवी ने मारी टक्कर

ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के बधवा इसलाम गांव निवासी 17 वर्षीय करन बिंद पुत्र गणेश बिंद की गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार स्थित सम्बलपुर मोड़ के पास हुई। बताया गया कि करन अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बैठा था। तभी जौनपुर से शाहगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार एक्सयूवी ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल करन को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार करन अपनी मां सरिता और बहन किरन को दवा दिलाने गुरैनी गया था। मां और बहन अस्पताल के अंदर दवा लेने गई थीं, जबकि करन बाहर बाइक के पास बैठा था। इसी दौरान हादसा हो गया। करन 12वीं का छात्र था और दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था। वह तीन बहनों किरन, निशा और अंजली में इकलौता भाई था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं