सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

माहुल के दो सगे भाइयों ने बढ़ाया आजमगढ़ का मान, अजय देवगन ने किया सम्मानित

  मुंबई में इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड्स-2026 में मिला ‘फास्टेस्ट ग्रोइंग रियल एस्टेट कंपनी’ का सम्मान आजमगढ़/माहुल। जिले के माहुल कस्बे के रहने वाले सगे भाई शादाब खान और आफताब खान ने अपनी मेहनत, दूरदृष्टि और कारोबारी सोच के दम पर आजमगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। दोनों भाई Hometek Infraestate Pvt. Ltd. के फाउंडर डायरेक्टर्स हैं। मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड्स-2026 समारोह में उन्हें रियल एस्टेट क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने दोनों भाइयों को अपने हाथों से ‘Fastest Growing Real Estate Company’ अवॉर्ड प्रदान किया। सम्मान मिलने के बाद माहुल और आजमगढ़ में उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। शादाब और आफताब खान का कारोबारी विस्तार भारत तक ही सीमित नहीं है। उनके अनुसार, दुबई में भी सहारा ग्रुप और द माहुल कंपनी के नाम से विभिन्न आउटलेट्स और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स संचालित हो रहे हैं। कारोबार के क्षेत्र में दोनों भाइयों की इस उपलब्धि को आजमगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। माहु...

100 फीट ऊंचे टावर पर हाईवोल्टेज ड्रामा, दो बच्चों की मां बोली-पति भी चाहिए, प्रेमी भी

बरेली के आंवला में सात घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतरी महिला

आंवला (बरेली)। बरेली के आंवला क्षेत्र के रामनगला गांव में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा खड़ा हो गया, जब दो बच्चों की मां 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने नीचे उतरने से इन्कार करते हुए प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद पकड़ ली। पुलिस, प्रशासन और परिजनों की करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतरी।
महिला दोपहर करीब एक बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और डायल-112 पर फोन कर पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस लगातार फोन पर महिला से संपर्क कर उसे समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ी रही। महिला की जिद पर उसके मायके पक्ष, जीजा और दिल्ली में रह रहे प्रेमी को भी संपर्क कर मौके से जोड़ा गया। शाम करीब सात बजे पुलिस अधिकारियों और परिजनों द्वारा उसकी कुछ मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिए जाने के बाद वह टावर से नीचे उतरी। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन प्रेमी से भी संबंध समाप्त नहीं करेगी। उसका कहना था कि पति अधिकांश समय हिमाचल प्रदेश में रहते हैं और ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करता है। उसने आरोप लगाया कि उसे खर्च के लिए पैसे नहीं दिए जाते और तीन दिन तक भोजन भी नहीं मिला। दो बच्चों के पालन-पोषण की चिंता और अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए उसने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर टावर पर चढ़ने का फैसला किया। वहीं, पति ने आरोप लगाया कि करीब दो महीने पहले हिमाचल प्रदेश में पत्नी प्रेमी से लगातार बात करती थी। फोन नंबर ब्लॉक करने पर पत्नी ने धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की थी। दूसरी ओर, प्रेमी की पत्नी ने भी आरोप लगाया कि उसका पति कई महीनों से इस महिला के संपर्क में है और अक्सर उससे मिलने गांव आता था। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि महिला का पड़ोसी गांव के एक शादीशुदा युवक से लगभग तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर टावर पर चढ़ी थी, लेकिन प्रेमी के इन्कार के बाद मामला और उलझ गया। फिलहाल महिला सुरक्षित है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं