सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की क्षेत्रीय टीम में ऋत्विक उपाध्यक्ष, रामस्वारथ बने मंत्री

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर आजमगढ़। भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम में जिले के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। ऋत्विक जायसवाल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और ठेकमा-मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के बनगांव निवासी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री एवं वर्तमान प्रांतीय परिषद सदस्य रामस्वारथ राजभर को क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ऋत्विक जायसवाल की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति तथा राज्यसभा सांसद एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश उर्फ मोहन चौहान की संस्तुति पर की गई है। जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि इन नियुक्तियों से क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर ऋत्विक जायसवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि यह दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण और समाज सेवा का अवसर है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ज...

‘जब तक रेल नहीं, तब तक संघर्ष जारी, नारों से गूंजा क्षेत्र’

रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति ने निकाली पैदल रेल पथ यात्रा

लालगंज। रेलवे लाइन की पुरानी मांग को लेकर शनिवार को जनआक्रोश और जनसमर्थन का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला, जब रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने देवगांव से लालगंज तक पैदल रेल पथ यात्रा निकाली।
यात्रा की शुरुआत देवगांव स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर से हुई, जहां से लोग जीवली नहर तक पैदल पहुंचे। इसके बाद सभी प्रतिभागी वाहनों से लालगंज पहुंचे और एक ढाबे के पास से पुनः पैदल मार्च शुरू करते हुए लालगंज बाजार से होते हुए मसीरपुर तिराहे तक पहुंचे। पूरे मार्ग में ‘लालगंज को रेल से जोड़ो’, ‘जब तक रेल नहीं, संघर्ष जारी रहेगा’ जैसे नारों से क्षेत्र गूंजता रहा। लोगों के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर रेलवे लाइन की मांग को प्रमुखता से दर्शाया गया था। मार्च के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। चौकी प्रभारी लालगंज रविंद्र पांडे अपनी टीम के साथ पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रहे। मसीरपुर तिराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि यह आंदोलन अब थमने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और इसे चार चरणों में आगे बढ़ाया जाएगा। पहले चरण में पैदल मार्च के माध्यम से जनजागरण किया गया है, दूसरे चरण में गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को जोड़ा जाएगा, तीसरे चरण में प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मांग रखी जाएगी और अंतिम चरण में संसद भवन तक पहुंचकर गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।अधिवक्ता संतोष राय ने कहा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर अधिवक्ता संघ भी पूरी मजबूती से साथ खड़ा है। वहीं विधायक बेचई सरोज ने कहा कि लालगंज में रेल लाइन की मांग वर्षों पुरानी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मांग को हर स्तर पर उठाया जाएगा। सपा से लालगंज विधानसभा के अध्यक्ष राजनारायण यादव ने कहा कि यह जनहित का मुद्दा है और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। यात्रा में अमरनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू, चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव, समर बहादुर सिंह, डब्बू बाबा, सोनू तिवारी, बलेंद्र तिवारी, रितेश सिंह, सूरज सिंह, गौरव कुमार रघुवंशी, सुशील यादव, पवन यादव, डॉ. प्रमोद सरोज, कमलेश पाल, प्रवेश राय आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं