सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, वायरल वीडियो बनाने वाले युवक पर केस दर्ज


सड़क पर बाइक के चारों ओर आग लगाकर रील बनाई

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास का बताया जा रहा मामला

युवक हिरासत में, कोतवाली में केस दर्ज की कार्रवाई

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक खतरनाक वीडियो को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक युवक सड़क के बीचों-बीच अपनी बाइक के चारों तरफ आग लगाकर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास का बताया जा रहा है। युवक ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से अपनी जान को जोखिम में डालते हुए यह खतरनाक स्टंट किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस के अनुसार, संबंधित युवक को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली में उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे स्टंट न केवल करने वाले की जान के लिए खतरा होते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करते हैं। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की लोकप्रियता के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में न डालें। आग, सड़क और तेज रफ्तार से जुड़े स्टंट कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। सुरक्षित और सकारात्मक कंटेंट बनाने पर जोर दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं