सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

दुल्हन का मेकअप करने आई ब्यूटिशियन गहने लेकर फरार

विदाई के बाद परिवार के लोगों को हुई घटना की जानकारी 

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन का मेकअप करने आई ब्यूटीशियन और उसकी सहयोगी दुल्हन के लगभग 70 हजार के गहने लेकर फरार हो गई। परिवार को घटना की जानकारी विदाई के बाद हुई। परिवार के लोगों ने दोनों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। कोतवाली में दोनों ब्यूटीशियनों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

 जानकारी के अनुसार  गड़ौरा-मझौरा गांव निवासी अनिरुद्ध राय के घर पर 28 मई को लड़की की शादी थी। दुल्हन को सजाने के लिए जीयनपुर कस्बा से दो ब्यूटीशियन रिंटू यादव व शिल्पा शर्मा को बुलाया गया था। दोनों निश्चित समय पर दुल्हन का मेकअप करने पहुंची थीं। अनिरुद्ध राय के अनुसार दुल्हन का मेकअप करने के बाद दोनों ने मेरी पत्नी करुणा राय से मांग-टीके की मांग की।

जिस पर पत्नी ने बेड के दराज में रखे बैग को निकाल कर उसमें से मांग-टीका निकाल कर उन्हें दे दिया। शेष जेवरात वैसे ही बैग में रखकर बेड के दराज में रख दिया। मेकअप के दौरान दौरान दोनों ने दुल्हन को मुंह धोने के लिए भेज दिया। इसके बाद दुल्हन का मेकअप कर दोनों चली गईं। शादी के बाद दुल्हन की विदाई होने पर परिवार फुरसत में आया। अगले दिन करुणा ने जब बेड के दराज में बैग में रखे जेवरात को देखा तो वह गायब था। घटना की सूचना वर पक्ष को दी गई तो वो भी परेशान हो उठे। पीड़ित अनिरूद्ध की तहरीर पर पुलिस ने रिंटू व शिल्पा के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पीड़ित के अनुसार लगभग 70 हजार कीमत के जेवरात चोरी हुए है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं