सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Video: ऑटो चालक का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, भर्ती

आजमगढ़। जहानागंज थाना का करपिया गांव के पास बीते 25 अप्रैल की रात ऑटो चालक की उसके ही आटो में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।  रविवार को पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हत्यारोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल उपचार के लिए ले आई। जहां उसका उपचार चल रहा है।  

 जानकारी के अनुसार आजमगढ़-मऊ सीमा पर जहानगंज थाना के करपिया गांव के रास्ते पर 25 अप्रैल की देर रात मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली के फरीदपुर निवासी ऑटो चालक सुनील गुप्ता (40) पुत्र राज नरायन गुप्ता की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार अलसुबह पुलिस को सूचना मिली कि ऑटो चालक हत्याकांड का आरोपी बजहा पुलिया के आसपास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिया के पास एक बदमाश से पुलिस का आमना-सामना हो गया। पुलिस से घिरते ही बदमाश ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो कर गिर गया।  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश की पहचान अफजल पुत्र नजीर निवासी बरहदपुर थाना कोतवाली मोहम्मादाबाद जिला मऊ के रूप में की गई। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं