सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने को कांग्रेसी बसों से गाजियाबाद के लिए रवाना

आजमगढ़। कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार को जिले से दो बसों से कांग्रेसी गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। कुछ कांग्रेस अपने संसाधनों से रवाना हुए।

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों में काफी उत्साह हैं। राहुल गांधी यात्रा के माध्यम से आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। हमें इस बात पर गर्व है कि जिस व्यक्ति के परिवार का देश की आजादी में योगदान रहा है देश की एकता अखंडता के लिए जिस परिवार के लोगों ने अपनी कुर्बानी दी। जिस परिवार का एक व्यक्ति तमाम उपेक्षाओं अपमान के बावजूद जिसकी इमेज खराब करने के लिये पूरी बीजेपी सरकार ने पूरी ताकत और पूरा पैसा लगा दिया उन्हें तमाम तरह से ट्रोल किया गया फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी अकेले चल दिये तमाम विपक्ष के लोग एवं देश के आमजन उन्हें भरपूर समर्थन दे रहें हैं। उनपर विश्वास करने वाले आजमगढ़ के सैकड़ों नौजवान राहुल गांधी को संदेश दे रहे है कि वह राहुल गांधी एवं उनके संघर्षों पर विश्वास करते हैं। उन्होंने बताया कि दो लग्जरी बसों से भारत जोड़ो यात्री आजमगढ़ से गाजियाबाद के लिए रवाना हुये। जिले से 500 से अधिक लोगों ने भारत जोड़ यात्रा में शामिल होने के लिये अपना पंजीकरण कराया था। सभी लोग लोनी बॉर्डर से राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं