सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

मतदाता सूची में नाम बढ़वाने बीएलओ के घर गई युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर वीडियो वायरल

युवती की तहरीर पर आरोपितों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

 

लखनऊ। मतदाता सूची ने नाम बढ़वाने बीएलओ के घर गई 19 वर्षीय युवती को प्रवेश करते ही दो युवकों ने दूसरे कमरे में खींच लिया। एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वहीं दूसरे ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

युवती की तहरीर पर गोसाईगंज पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। युवती ने बताया कि बीते चार अक्टूबर को वह मदताता सूची में नाम बढ़वाने के लिए आधार कार्ड लेकर बीएलओ के घर गई थी। बीएलओ के घर का दरवाजा बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद निमेष नाम के लड़के ने दरवाजा खोला। दस्तक देते ही निमेष ने उसका हाथ पकड़ा और उसे अंदर घसीट ले गया। इसके बाद घर के अंदर युवती को बंधक बना लिया। धमकाते हुए एसके साथ दुष्कर्म किया। निमेष के साथ एक और युवक वहां पद मौजूद था। उसने मोबाइल में वीडियो बना लिया और उसको इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि युवकों ने पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी लेकिन पहले ही वीडियो वायरल कर दिया। युवती ने बताया कि बंधन मुक्त होने के बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची। इसके बाद दोनों मिलने का दबाव बनाते रहे। विरोध पर 28 अक्टूबर को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। जानकारी होने पर थाने में मामले की तहरीर दी। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं