सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना, हवन में दी आहुतियां

रौनापार। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम ‌सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने को लेकर जिले में जगह-जगह कार्यकर्ता हवन-पूजन कर रहे हैं। इस क्रम में गुरूवार को तरौका में सपाजनों ने हवन-पूजन कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

 बताते चलें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का  उपचार गुरुग्राम स्थित मेदांता में चल रहा है। वह आईसीयू पर हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए सपा नेता व समर्थक प्रार्थनाएं कर रहे हैं। इस क्रम में तरौका गांव में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना को लेकर हवन किया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन कर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस अवसर परसपा नेता सूर्यनाथ यादव महाप्रधान, नरायन यादव, रमायन यादव, रामाश्रय राय सभापति चीनी मील, रविंद्र, परशुराम, गोली यादव, नागा, हरिनारायण, राजेश आदि मौजूद रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं