सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

पूर्व सीएम स्व. रामनरेश यादव की पौत्रवधू जिला पंचायत सदस्य का किया स्वागत

बाबू जी के सपनो को करूंगी साकार : रोशनी यादव
माहुल।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव की पौत्र बधू एमपी के निवाड़ी जिले से जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद पहली बार अंबारी पहुँचने पर अम्बारी चौक पर लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस दौरान कम्पोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर स्थित पुस्तकालय में अभिनन्दन समारोह किया गया। जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने कहा कि इतिहास रचकर पूर्व सीएम रामनरेश यादव जी के सपनों को साकार करूंगी।


  प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने कहा कि रोशनी यादव पत्नी सिद्धान्त सिंह यादव मध्यप्रदेश के नए जनपद निवाड़ी के वार्ड संख्या 6 से बीजेपी के समर्थन से जिलापंचायत सदस्य बनी है । रोशनी का निवाड़ी जिला में ही मायका है। फूलपुर तहसील के आँधीपुर में जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव अपने पैतृक आवास ससुराल पहली बार पहुँचने की खबर पर शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। अंबारी चौक पर पहुँचने पर जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव का लोगों ने माल्यर्पण कर स्वागत किया। इसके अंबारी कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल के पुस्तकालय भवन में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह किया गया। जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने कहा कि फूलपुर के लोगों आशीर्वाद से मैं जिला पंचायत सदस्य बनी है। बाबू जी के धरती अपने ससुराल पहुंचने पर हमें आज अपार प्यार मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के सपनों को साकार करना है, चाहे हमें मध्य प्रदेश से करना हो या उत्तर प्रदेश से फूलपुर, अंबारी के सहयोग और आशीर्वाद से यहां तक पहुंची। आप लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिला तो बावू जी जो अधूरा सपना रहा गया उसे पूरा करूंगी। अध्यक्षता हरिबंश यादव एवं संचालन राजेश यादव ने किया। इस अवसर कमलेश यादव, सिद्धांत यादव, वीरेंद्र यादव, शाहिद, बांकेलाल, श्रीराम मौर्य, दिनेश यादव, विवेक, विक्रम, अंबिका, रामचंद्र आदि मौजूद रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं