सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

देवरिया: चाचा-भतीजे ने एक-दूसरे को चाकू से गोदकर मार डाला

बीच बचाव में दोनों पक्षों से एक-एक घायल, भर्ती

रामपुर कारखाना (देवरिया)। छह इंच जमीन के विवाद में चाचा-भतीजे ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की जान चली गई। चाचा ने भतीजे की गर्दन पर चाकू से एक वार किया था। भतीजे ने चाचा के सीने में चाकू से तीन वार किए थे। वहीं, पिता को बचाने पहुंचा बेटा घायल हो गया। दूसरे पक्ष से भाई को बचाने गई बहन जख्मी हो गई। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। देर शाम दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है।
  रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधुवां गांव निवासी रोज मोहम्मद (45) राजमिस्री का काम करता था। रविवार की सुबह बारिश के पानी की निकासी को लेकर भतीजे सलमान (20) से विवाद हो गया। रोज मोहम्मद का कहना था कि सलमान के घर की छत का पानी उनकी जमीन में गिरता है। जबकि सलमान का कहना था कि उसने घर बनवाते समय छह इंच जमीन छोड़ी थी। बारिश होने पर उसके छत का पानी उसकी जमीन में गिरता और बहता है। रविवार सुबह विवाद होने के बाद दोनों पक्ष थाने गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद घर भेज दिया। थाने से लौटने के करीब दो घंटे बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि सलमान के दरवाजे पर चाकू लेकर एक-दूसरे पर हमला कर दिए। इसमें रोज मोहम्मद और सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। रोज मोहम्मद का बेटा अरबाज (18) और सलमान की बहन नाजिया (15) बीच-बचाव करने पर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने रोज मोहम्मद और सलमान को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को भर्ती कर लिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी संकल्प शर्मा और एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। देर शाम सलमान की मां साहिना ने पांच लोगों को आरोपित बनाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, रोज मोहम्मद की पत्नी जोहरा बेगम ने तीन लोगों को आरोपी बनाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने देर शाम तक मामले में केस दर्ज नहीं किया था।

सलमान की मां साहिना का कहना है कि बारिश के पानी की निकासी के लिए सलमान ने मना किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान जब साइकिल से मेरे साथ थाने गया था तो रास्ते में पट्टीदार ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। घर आने के बाद उसने सलमान को घर से बाहर निकाल कर चाकू से हमला कर दिया, जिससे सलमान की मौत हो गई। साहिना का आरोप है कि राजमोहम्मद के एक बेटे की मुर्गा काटने की दुकान है। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से सलमान की हत्या की है। वहीं  राजमोहम्मद की पत्नी जोहरा बेगम ने आरोप लगाया है कि जलनिकासी के विवाद में थाने गए थे। घर आने के बाद सलमान ने चाकू से मेरे पति पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद को चाकू से मार लिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं